सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

सांस फूलने की समस्या हो,  तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

सेहतराग टीम

आज के समय में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ चुका है। इस कारण से हवा काफी जहरीली हो गयी है। हवा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि सांस की समस्या। इस बीमारी में फेफड़ो में सूजन हो जाती है। जिसके कारण लगातार खांसी आती है। अस्थमा या सांस में व्यक्ति को लगातार दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। पर दवाइयों के अलावा भी आप इससे राहत पाया जा सकता है। आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इससे काफी हद तक राहत पा सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को सुबह के समय सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों से बनी इस चाय को पीकर सांस की तकलीफों से निजात पा सकते हैं।

पढ़ें- जानिए, अगर टहलने जाएं तो कब जाएं, कितनी देर टहलें और इससे क्या फायदे होंगे

सांस फूलने की समस्या का इलाज (Home Remedy for Asthma in Hindi):

 1- अदरक और तुलसी दोनों में ही असरकारक औषधीय गुण पाए जाते हैं। इन दोनों चीजों को उबालकर चाय बनाकर पीने से सांस की तकलीफ में राहत मिलती है। शोधों के अनुसार, अदरक और तुलसी दोनों ही अस्थमा में लाभदायक हैं। ये दोनों चीजें सांस की नली की सूजन को कम करती हैंजिससे सांस लेने की समस्या में राहत मिलती है। अगर आप इस चाय में चीनी न डालें तो ये और भी फायदेमंद होती है, क्योंकि अदरक और तुलसी मधुमेह में भी लाभदायक हैं।

2- मुल्लेन चाय (मुल्लेन हर्बल टी) में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे ये सर्दी-जुकाम जैसे रोगों में बहुत लाभदायक मानी जाती है। ये चाय श्वसन से जुड़ी समस्याओं में भी बहुत लाभदायक है। ये श्वसन मार्ग की सूजन को कम करके मांसपेशियों को आराम दिलाती है। इसलिए अस्थमा के लक्षणों में ये चाय लाभदायक रहती है।

इस चाय को बनाने के लिए यूकेलिप्टस के पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। यूकेलिप्टिस के पत्तों में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो अस्थमा के लक्षणों में आराम दिलाते हैं। सांस से जुड़ी तकलीफों में आप इस चाय का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

हार्ट अटैक आने से महीनाभर पहले नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानिए, इमरजेंसी में आएंगे काम

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।